भीषण गर्मी में भी हीट को बीट करेंगी ये 5 तरह की स्मूदी

इन दिनों गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरु कर दिया है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखने की जरूरत होती है। डाइट में हरी सब्जियों और रसीले फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। ये आपको जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही आपकी बॉडी को भी हाइड्रेट रखते हैं। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।
अगर आप भी गर्मी में किसी हेल्दी ऑप्शन की तलाश में हैं तो हम आपको पांच तरह के स्मूदी के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। ये आपके शरीर को गर्मियों में ठंडा रखेंगे। आप कई तरीकों से इन्हें बना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
मैंगो योगर्ट स्मूदी
इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप मीठे आम को छीलकर काट लें। इसके बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में एड करें। ऊपर से इसमें योगर्ट एड करें। असके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर डालें। आप चाहें ताे इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। ये स्वाद में लाजवाब होता है। ये हर किसी को पसंद आता है। आपको बता दें कि आपकी बॉडी को ये ठंडा भी रखेगा।
तरबूज और पुदीने की स्मूदी
ये दिखने में जब इतनी लाजवाब लगती है तो सोचिए इसे पीने में कितना स्वाद आता होगा। इसे बनाने के लिए तरबूज को काट लें। थोड़ी मात्रा में स्ट्राबेरी भी एड करें। ऊपर से इसमें पुदीना मिलाएं और मिक्सर जार में डालकर इसे पीस लें। ये आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा।
बनाना ओट्स स्मूदी
केला हर किसी को खाना पसंद होता है। ऐसे में इसकी स्मूदी भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। केले को काट कर ओट्स के साथ मिलाएं और ठंडा दूध डालकर इसे ग्राइंड कर लें। आप चाहें तो इसमें ऊपर से शहद भी मिला सकते हैं। ये नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन है।
बेरीज स्मूदी
अगर आपके पास स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रास्पबेरी है, तो इसका भी स्मूदी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए दही और थोड़ा से नारियल पानी की भी जरूरत पड़ेगी। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। ये आपको सेहतमंद रखेगी।
अनानास और कोकोनट स्मूदी
से गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करती है। एक कप अनानास लें और इसमें कोकोनट वॉटर मिला लें। कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर ब्लेंड कर लें। ये पीने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।