भारत लौट रहे है अजय बिसारिया, वाघा-अटारी बॉर्डर से पहुंचेंगे भारत

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भारत भेजने का फैसला किया है. जिसके बाद अजय बिसारिया इस्लामाबाद से लाहौर रवाना हो चुके हैं. वे वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत पहुंचेंगे. दरअसल, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध कम करने का ऐलान किया है.

पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भेजने और द्विपक्षीय संबंध रोकने का निर्णय लिया. इस्लामाबाद ने यह कदम जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के नई दिल्ली के कदम के बाद उठाया है. यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान ने की.

आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कर सकते है यह बड़ा ऐलान

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी ने बैठक के बाद कहा, “हमारे राजदूत अब दिल्ली में नहीं रहेंगे और उनके राजदूत को भी हम वापस भेजेंगे.” बैठक के बाद जारी एक बयान के अनुसार, एनएससी ने भारत संग कूटनीतिक संबंध डाउनग्रेड करने, द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने, द्विपक्षीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करने, मामले को संयुक्त राष्ट्र ले जाने और 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस कश्मीरियों के साथ एकजुटता जताने के लिए मनाने के निर्णय लिए हैं.

Back to top button