भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर संविधान प्रस्तावना का पाठ कर BJP ने बाबा साहब को याद किया!

मध्य प्रदेश: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी भोपाल से लेकर महू तक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बाबा साहब के विचारों और योगदान को याद करते हुए उन्हें याद किया गया।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को मध्यप्रदेश में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से उन्हें याद किया गया। राजधानी भोपाल से लेकर उनकी जन्मस्थली महू तक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे आयोजनों की श्रृंखला में दीपोत्सव और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर बाबा साहेब को नमन किया।
स्थापना दिवस के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भोपाल में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। सोमवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर अंबेडकर के योगदान को याद किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बोर्ड ऑफिस चौराहा पर भोपाल नगर निगम द्वारा स्थापित नवीन शुद्ध-शीतल पेयजल कूलर का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में आम नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए एकत्र हुए। बसपा, भाजपा और कांग्रेस सहित कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री चेतन कश्यप, कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्षरविन्द्र यति, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संविधान के मूल मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।