भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi A5, 5,200mAh की होगी बैटरी

Redmi A5 को हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। इसे ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर और 5200mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। अब फोन को भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने लॉन्च डेट की जानकारी भी दे दी है। फोन का ग्लोबल वर्जन Android 15 Go Edition पर चलता है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

Redmi A5 को हाल ही में इंडोनेशिया में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट और 5,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। अब ये स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और मेजर फीचर्स का खुलासा कर दिया है। फोन की अवेलेबिलिटी डिटेल भी सामने आ चुकी है। खास बात ये है कि इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ Poco C71 भी Redmi A5 जैसे ही फीचर्स के साथ आता है।

Redmi A5 इंडिया लॉन्च
Redmi A5 भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे IST लॉन्च होगा। ये जानकारी ऑफिशियल लैंडिंग पेज से मिली है। Flipkart पर एक प्रमोशनल बैनर से पता चला है कि ये फोन भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Xiaomi India ई-स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

बैनर पर दी गई टैगलाइन बताती है कि Redmi A5 ‘Royal Design’ के साथ आएगा। लैंडिंग पेज पर मौजूद टीजर इमेज से खुलासा हुआ है कि इंडियन वेरिएंट का डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा ही होगा। ये फोन जैसलमेर गोल्ड, जस्ट ब्लैक और पांडिचेरी ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Redmi A5 के ऑफिशियल लैंडिंग पेज से ये भी पक्का हुआ है कि फोन में 120Hz डिस्प्ले होगा, जो TÜV Rheinland आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें ग्लोबल वेरिएंट की तरह ही 5,200mAh की बैटरी होगी। वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, फोन की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम होगी।

इंडोनेशिया में Redmi A5 की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए IDR 11,99,000 (लगभग 6,100 रुपये) है। वहीं, Poco C71, जो Redmi A5 जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है, भारत में 4GB + 64GB के लिए 6,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 7,499 रुपये में लिस्टेड है।

Redmi A5 का ग्लोबल वर्जन Unisoc T7250 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसमें 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है। ये Android 15 Go Edition पर चलता है और इसमें 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 32-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। आपको बता दें कि Redmi की एक नई स्मार्टवॉच भी भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है।

Back to top button