भारत में 1 करोड़ या इससे ज्यादा इनकम वालों की संख्या जानकर चौंक जाएंगे आप

भारत में कितने लोग ऐसे हैं जिनकी सालाना आय 1 करोड़ से ज्यादा है और उन्होंने इसकी जानकारी दी है। इसका खुलासा आयकर विभाग ने लगातार कई ट्वीट के जरिये दी है। विभाग ने वित्त वर्ष 2018-19 में टैक्स रिटर्न से जुड़ी जानकारी साझा की है।

आयकर विभाग ने ट्वीट में लिखा, ‘चालू वित्त वर्ष में लगभग 2200 डॉक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, वकील और ऐसे अन्य पेशेवरों ने अपने पेशे से 1 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक आय का खुलासा किया है जिसमें किराये, ब्याज, पूंजीगत लाभ जैसे अन्य आय को नहीं जोड़ा गया है।’
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से भारत के विकास के लिए टैक्स भुगतान करने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कई लोगों ने कर का भुगतान नहीं किया और इससे बचने का रास्ता खोज लिया, तो इसका बोझ उन लोगों पर पड़ता है जो ईमानदारी से अपना बकाया चुकाते हैं। उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय है लेकिन यह सच है कि देश में केवल 2,200 लोगों ने यह बताया कि उनकी सालाना आय 1 करोड़ की थी।
यह भी पढ़ें: Airtel के इन 4 नए प्लान्स ने उड़ाए सबके होश, अब डेटा-कॉलिंग में मिलेंगे जबरदस्त फायदे
आयकर विभाग ने ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया में कुछ गलत सूचनाएं शेयर की जा रही हैं। ट्वीट्स की एक सीरिज में आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 की आय के लिए आईटीआर फाइलिंग के बारे में जानकारी साझा की। चालू वित्त वर्ष में 5.78 करोड़ लोगों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 की आय का खुलासा करते हुए रिटर्न दाखिल किया।
Certain misinformation is being circulated in Social Media pertaining to individual return filers.
CBDT clarifies:
During the current financial year, 5.78 crore individuals filed returns disclosing income of financial year 2018-19..1/6— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) February 13, 2020
चालू वित्त वर्ष में 5.78 करोड़ लोगों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 की आय का खुलासा करते हुए रिटर्न दाखिल किया। इनमें से 1.03 करोड़ व्यक्तियों ने 2.5 लाख से नीचे की आय दिखाई जबकि, और 3.29 करोड़ व्यक्तियों ने कर योग्य आय का खुलासा किया है जो 2.5 से 5 लाख रुपये के बीच है। इस वित्तीय वर्ष के दौरान दाखिल किए गए 5.78 करोड़ रिटर्न में से 4.32 करोड़ व्यक्तियों ने 5 लाख तक की आय का खुलासा किया है।





