भारत में सोने के आयात में भारी कमी आई: वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल

सितंबर तिमाही के दौरान भारत में सोने की मांग 32 फीसद घटकर 123.9 टन रही। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोने की उच्‍च कीमतें और आर्थिक सुस्‍ती की वजह से सोने की मांग में यह गिरावट दर्ज की गई। वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल (WGC) ने मंगलवार को कहा है कि विश्‍व में चीन के बाद सोने की सबसे अधिक खपत करने वाले देश भारत ने 2019 के तीसरी तिमाही के दौरान 80.5 टन सोने का आयात किया। सालाना आधार पर इसमें 66 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

WGC ने मंगलवार को कहा कि सोने के आयात में भारी कमी आई क्‍योंकि ज्‍वेलर्स पुराने आयातित स्‍टॉक और रिसाइक्लिंग के जरिये अपनी मांग पूरी कर ली।

घरेलू बाजार में सितंबर में सोने की कीमतें 39,011 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई थी। अभी फिलहाल यह 38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर चल रही है।

साल 2019 के पहले नौ महीने के दौरान देश में सोने की कुल मांग घट कर 496.11 टन रही जो 2018 के जनवरी-सितंबर की अवधि में 523.9 टन रही थी। WGC की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में पूरे साल के दौरान सोने की मांग 760.4 टन रही थी।

Back to top button