भारत में लॉन्च हुआ Lenovo का ये नया टैबलेट, 7040mAh की बैटरी से है लैस

Lenovo ने भारत में अपने नए एंट्री-लेवल टैबलेट Lenovo Idea Tab को लॉन्च कर दिया है। इस टैब में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जो 8GB रैम के साथ आता है। ये टैबलेट 11-इंच के 2.5K डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Lenovo Idea Tab में 7,040mAh की बैटरी है जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये टैबलेट Wi-Fi और 5G, दोनों वेरिएंट्स में मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर यूनिट भी दिया गया है।

Lenovo Idea Tab की भारत में कीमत
Lenovo Idea Tab की कीमत भारत में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये रखी गई है जिसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी और Lenovo Tab Pen शामिल है। इसी RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, अगर इसे आप 5G कनेक्टिविटी और Lenovo Tab Pen के साथ लेते हैं।

ये टैबलेट फिलहाल देश में Lenovo India वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लूना ग्रे कलर में लिस्ट किया गया है।

Lenovo Idea Tab के स्पेसिफिकेशन्स
नए Lenovo Idea Tab Android 15 पर चलता है जो Lenovo के ZUI 17 OS पर बेस्ड है, और इसे दो Android OS अपग्रेड्स (Android 17 तक) और 2029 तक चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलने की पुष्टि की गई है। टैबलेट में 11-इंच की 2.5K (1,600×2,560 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट, 16:10 का एस्पेक्ट रेश्यो और 500nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

नया Lenovo Idea Tab MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 8GB का LPDDR4x RAM और 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो टैबलेट में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है। फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेंसर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए है। टैब में Dolby Atmos ट्यूनिंग के साथ क्वाड स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

Lenovo Idea Tab में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac और Bluetooth 5.2 है। इसमें AI-बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि Google का सर्किल टू सर्च। इसके अलावा Lenovo का इंस्टैंट ट्रांसलेट फीचर रीयल टाइम में टेक्स्ट ट्रांसलेट करने देता है और टैब में Lenovo का AI Notes फीचर भी सपोर्ट करता है।

Lenovo Idea Tab में 7,040mAh की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकती है। टैब को ऑप्शनल कीबोर्ड, Lenovo Tab Pen और Lenovo Tab Pen Plus (अलग से खरीदे जाने वाले) के साथ भी पेयर किया जा सकता है। इसका वजन 480 ग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button