भारत में इन जगहों पर घूम बनाएअपने फैमिली वैकेशन को यादगार

आज की लाइफस्टाइल में फैमिली वैकेशन एक ट्रेंड भले ही बन गया हो लेकिन इसकी अपनी जरूरत है और इसका अपना महत्व है। यह भाग-दौड़ भरी जिंदगी से आपको रिलेक्स करता है और परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताते हैं। आज कल की हाईटेक दुनिया में हर कोई इंसान कम खर्चे में सारी सुख सुविधाएं चाहता हैं मगर वह अपने बजट को देखकर भी काफी सोचता है। आइए जानते हैं देशभर की ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी…

places to visit in kerala,kerala,nainital,aagra,north east india,aoganda beach,holidays ,भारत में जरूर घूमें इन जगह, केरल,नैनीताल,आगरा,नार्थ ईस्ट इंडिया,ओगंडा बीच

* केरल :

केरल एक ऐसी जगह है जहां पर आप कभी भी आसानी से जा सकते हैं। यहां काफी सुकून का अहसास होता है। केरल में वारकला, कोवलम, समुद्र और पूवर जैसे बीचेज काफी अच्छे लगते हैं। यहां लोग ज्यादातर वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेने आते हैं। खास बात तो यह है कि केनोइंग यहां का मशहूर वॉटर स्पोर्ट्स है। यहां पर आपको हर उम्र के लोग मस्ती करते दिख जाएंगे।

places to visit in kerala,kerala,nainital,aagra,north east india,aoganda beach,holidays ,भारत में जरूर घूमें इन जगह, केरल,नैनीताल,आगरा,नार्थ ईस्ट इंडिया,ओगंडा बीच

* अगांडा बीच, गोवा :

अगर आप गोवा के दक्षिणी हिस्से में हैं तो अगांडा बीच जाने का मौका बिलकुल ना गवायें। नीले समुद्र के किनारे सुनहरी रेत पर बने कॉटेज आपको मजबूर कर देंगे कि आप सुबह से लेकर रात तक एक पूरा दिन यहां बतायें। साथ ही पीक सीजन में तो यहां की रौनक देखने वाली होती है जब तेज संगीत और रोशनी के साथ यहां एक आधुनिक मेले जैसा माहौल बन जाता है।

places to visit in kerala,kerala,nainital,aagra,north east india,aoganda beach,holidays ,भारत में जरूर घूमें इन जगह, केरल,नैनीताल,आगरा,नार्थ ईस्ट इंडिया,ओगंडा बीच

* आगरा-ताज महल :

आगरा में स्थित प्रेम की निशानी ताज महल हमेशा से सभी को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। शाह जहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया गया ताज महल सबसे ज्यादा पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए।

places to visit in kerala,kerala,nainital,aagra,north east india,aoganda beach,holidays ,भारत में जरूर घूमें इन जगह, केरल,नैनीताल,आगरा,नार्थ ईस्ट इंडिया,ओगंडा बीच

* नैनीताल :

नैनीताल भी भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह झीलों का शहर कहा जाता है और पर्यटन के क्षेत्र में पसंद किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय स्थान है। नैनीताल उत्तराखंड के उत्तर मध्य भारत में शिवालिक पर्वतश्रेणी में स्थित एक खूबसूरत नगर है। यहां की खूबसूरती बढ़ाने में झीलों का का विशेष योगदान है। यहां भी साल भर पयर्टकों का आना-जाना बड़ी संख्या में रहता है।

places to visit in kerala,kerala,nainital,aagra,north east india,aoganda beach,holidays ,भारत में जरूर घूमें इन जगह, केरल,नैनीताल,आगरा,नार्थ ईस्ट इंडिया,ओगंडा बीच

* नार्थईस्ट इंडिया :

नार्थईस्ट इंडिया भी भारत के टॉप डेस्िटनेशन में शामिल है। यहां पर भी प्रकृति को करीब से देखने व महसूस करने की मौका मिलता है। इतना ही नहीं यहां पर आने वाले पयर्टक घूमने के साथ-साथ शौपिंग भी करते हैं। लोग खासकर ड्राइंग रूम की सजावट का सामान, दार्जीलिंग की हस्त शिल्प कला, मेघालय की शॉल, ज्वेलरी, टेक्सटाइल आदि खूब खरीदते हैं।

Back to top button