भारत में आया नया लेनोवो फैब 2, जानें क्या है इसकी खासियत

लेनोवो ने आज भारत में लबे समय से चर्चा में चल रहे फैब 2 स्मार्टफोन को लांच कर दिया है. आज मंगलवार को कुछ देर पहले ही लांच किये गए स्मार्टफोन फैब 2 को 2 कलर वेरिएंट गनमेटल ग्रे और शैम्पेन गोल्ड में पेश किया गया है. जिसकी कीमत अनुमान से कम 11,999 रुपये रखी गयी है.lenovo-phab-2-pro

आपको बता दे इससे पहले फैब 2 प्लस को भारत में 14,999 रुपये में लांच किया गया था. इस सीरीज के तीसरे मॉडल फैब 2 प्रो को कब लांच किया जायेगा इसके बारे इवेंट में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गयी.

इसके स्पेसिफिकेशन को देखे तो तो यह फैब 2 प्लस से कम फीचर के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत भी कम है. स्क्रीन 6.4-इंच HD (720×1280 pixels) है. वही 1.3GHz क्वैड-कोर मीडिया टेक MT8735 प्रोसेसर के सतह 3GB रैम और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. जिसे 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा की बात करे तो रियर कैमरा 13 MP ही है वही फ्रंट कैमरा 5 MP दिया गया है. इस फ़ोन में दमदार बैटरी 4050mAh दी गयी है. यह फ़ोन 3 माइक के साथ आएगा जो ऑडियो रिकॉर्ड करेगा और नॉइस कैंसिलेशन का काम भी करेगा , साथ इस फ़ोन आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा.

Back to top button