भारत में अशांति फैलाने के लिए ISI ने खूंखार तालिबानी आतंकियों को लेकर बनाया नया संगठन, और…

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) और मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ लगे बैन से परेशान है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान से सटे अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा के नजदीक पाकिस्तान जैश ए मुतकी (Jaish-E-Mutqi) नाम से एक नये आतंकी गुट को बनाने में लगा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने इससे जुड़े आतंकियों की ट्रेनिंग के लिए मीरमशाह शहर में टेरर कैंप्स बनाने में लगा है. मीरमशाह पाकिस्तान के नार्थ वजीरस्तान का हिस्सा है और ये अफगानिस्तान से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर है.

तालिबानियों को भारत के खिलाफ उकसा रहा है ISI

केंद्रीय सुरक्षा में तैनात एक अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान जैश ए मुतकी में तालिबानी आतंकियों को भी शामिल कर रहा है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लंबे समय से तालाबानी लड़ाकों को भारत में हमले के लिए तैयार करने में लगा हुआ है. अफगानिस्तान में नाटो फोर्सज की वापसी के चलते तमाम तालिबानी आतंकियों को पाकिस्तान की आईएसआई भारत पर हमले के लिए राजी करने में लगी हुई है.

तालाबानी आतंकियों का गढ़ है मीरमशाह

कुवैत: विमान टो करने के दौरान भारतीय टेक्नीशियन की मौत

जैश ए मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर पर अंतराष्ट्रीय बैन के चलते पाकिस्तान पर इन गुटों के खिलाफ कारवाई करने का दवाब बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि पाकिस्तान जैश ए मुतकी नाम के इस नये टेरर गुट को बनाने में लगा हुआ है. मीरमशाह को तालाबानी आतंकियों का गढ़ माना जाता है. खुफिया एजेंसियां जैश ए मुतकी नाम के इस नये गुट पर लगातार नजर बनाये हुई है.

ISI ने अफगानिस्तान में की गुप्त बैठक

केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी ने गृह मंत्रायल को भेजे ऐसे ही एक रिपोर्ट में कहा था कि पाकिस्तान की आइएसआई भारत में बड़े फिदायीन हमले कराने के लिए जैश और ISIS के आतंकियों को करीब ला रही है. रिपोर्ट के मुताबिक आइएसआई ने कुछ दिनों पहले अफ़ग़ानिस्तान में जैश और ISIS के आतंकियों के बीच गुप्त बैठक कराई है. सिर्फ यही नहीं पाकिस्तान की आइएसआई जैश और तालिबान को भी एक साथ लाने की तैयारी में पिछले कई महीनो से लगी हुई है, जिससे कश्मीर में पुलवामा जैसे और हमले कराये जा सके. 

Back to top button