pm मोदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है। तकनीक आधारित स्टार्टअप्स के मामले में भारत अमेरिका और ब्रिटेन के बाद तीसरे नंबर पर है। कुल स्टार्टअप कंपनियों के मामले में भी भारत शीर्ष पांच देशों में शुमार है।

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हबभारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब

एक रिपोर्ट बताती है कि नया उद्यम लगाने में दिल्ली-एनसीआर ने मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है।दिल्ली-एनसीआर में 23 फीसदी स्टार्टअप शुरू हुए हैं, जबकि इसके विपरीत मुंबई में यह आंकड़ा 17 फीसद ही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2014 में 179 स्टार्टअप्स में कुल 14,500 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, वहीं 2015 में 400 स्टार्टअप्स में 32 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया।

चीन के मुकाबले आया भारत

देश में सभी सेक्टर के कुल स्टार्टअप की संख्या 10 हजार है, जबकि पड़ोसी देश चीन में इतने ही स्टार्टअप हैं। वहीं, पहले नंबर पर अमेरिका है। वह 83 हजार स्टार्टअप के साथ अव्वल बना हुआ है।

Back to top button