भारत-चीन सीमा पर पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत, सेना के जवानों से मिलकर दी दिवाली की बधाई

सेना प्रमुख विपिन रावत ने आज सुबह भारत-चीन सीमा स्थित नेलांग घाटी का दौरा किया। वे सुबह करीब 8 बजे बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेना और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की।भारत-चीन सीमा पर पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत, सेना के जवानों से मिलकर दी दिवाली की बधाई

जवानों के बीच वह करीब दो घंटे रहे। इसके बाद वे 10:30 बजे हर्षिल गए जहां सेना के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। हर्षिल में आर्मी ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद अब वे दोपहर बाद सड़क मार्ग होते हुए गंगोत्री धाम जाएंगे।

मंगलवार को वे हर्षिल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद कल सुबह जवानों संग दिवाली मनाएंगे। उन्होंने दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल पहुचंने पर भी खुशी जताई। सेना ने सुरक्षा के तहत मीडिया व प्रशासन को उनके दौरे से दूर ही रखा है। 
  
आपको बता दें कि कल पीएम मोदी भी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे सुबह दस बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर बाद हर्षिल में जवानों संग दिवाली कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Back to top button