भारत-चीन के बीच तनाव पर बोला अमेरिका- शांतिपूर्ण समाधान की कर रहे उम्मीद
भारत-चीन के बीच कई महीनों से लद्दाख की एलएसी पर तनाव जारी है। इस कड़ी में अमेरिका ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि अमेरिका पूरे मामले का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत-चीन सीमा पर स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मथुरा : अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बाप सहित तीन की मौत
चीन पर निशाना साधते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य से लेकर हिमालय और उससे आगे तक, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने पड़ोसियों को धमकाने के एक स्पष्ट और गहन पैटर्न में लगी हुई है। इसके साथ ही यह तरीका साउथ चाइना सी में भी अपना रही है।’ माइक पोम्पिओ ने दावा किया कि पिछले वर्ष सभी पश्चिमी देशों की तुलना में चीन में अधिक मिसाइल परीक्षण किए गए थे।
From the Taiwan Strait to the Himalayas and beyond, the Chinese Communist Party is engaged in a clear and intensifying pattern of bullying its neighbours. It is also evident in the South China Sea: US Secretary of State Mike Pompeo pic.twitter.com/lpzKBtQqTy
— ANI (@ANI) September 2, 2020
ये भी पढ़ें- कानपुर: पितृपक्ष के पहले दिन गंगा घाटों पर लोगों ने किया अपने पितरों का पिण्ड दान
गौरतलब हैं कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जून के मध्य में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक टकराव के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और खराब हो गए थे। इस टकराव में भारत के 20 जवानों ने शहादत दी थी, जबकि चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे। इसके बाद, फिर से पिछले महीने चीनी सैनिकों ने उकसावेपूर्ण कार्रवाई की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
The post भारत-चीन के बीच तनाव पर बोला अमेरिका- शांतिपूर्ण समाधान की कर रहे उम्मीद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





