पाकिस्तान की वजह से भारत को होगा दुनिया का सबसे बड़ा नुकसान

पाकिस्तान की वजह से भारत को होगा दुनिया का सबसे बड़ा नुकसान….. #AMERICA के मशहूर अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (#NYT) का मानना है कि एटमी ताकत से लैस #INDIA और #PAKISTAN के बीच अगर एक और लड़ाई हुई तो पाकिस्तान के मुकाबले भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में ‘द नीड फॉर रेस्ट्रेंट इन कश्मीर’ टाइटल से पब्लिश हुए एडिटोरियल के मुताबिक ‘अगर पाकिस्तान से तुलना की जाए तो भारत ज्यादा ताकतवर और कामयाब देश है।लेकिन एक और जंग होने पर उसे ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।हालांकि एडिटोरियल में यह नहीं बताया गया कि भारत को कैसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा?न्यूयॉर्क टाइम्स के एडिटोरियल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर बेहद खतरनाक मुद्दा बन गया है।

पाकिस्तान की वजह से भारत को होगा दुनिया का सबसे बड़ा नुकसान

ये भी पढ़े: सेना ने किया अब तक का बड़ा खुलासा; इंडियन आर्मी ने मार गिराए 125 आतंकी

एलओसी पर आए दिन हो रही फायरिंग

दोनों देशों के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर आए दिन फायरिंग हो रही है।वहीं हाल के महीनों में इसमें बढ़ोतरी हुई है।ऐसे में एक और जंग का खतरा पैदा हो गया है।एडिटोरियल के मुताबि पाकि स्तान मोदी को परख रहा है।इसकी वजह यह है कि मोदी ने उनसे पहले पीएम रहे मनमोहन सिंह से अलग रुख अपनाते हुए कहा था कि वे भारत पर पाकिस्तान की तरफ से होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 मोदी की हद देखना चाहता है पाकिस्तान 
पाकिस्तान यह देखना चाहता है कि मोदी क्या कदम उठा सकते हैं?रूस के उफा में मोदी-नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद 27 जुलाई को भारत के गुरदासपुर में हमला हो गया था।इसके बाद से रिश्तों में तनाव है।उधर पाकिस्तान की आर्मी भारत के साथ तनाव बनाए रखने को अपनी ताकत मानती है।दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की नेताओं की कोशिशों में पाकिस्तान की आर्मी ने कई बार अडंगा भी डाला है।
Back to top button