‘भारत अफ्रीका मिलकर अर्थव्यवस्‍था में फूंक सकते है नई जान’

भारत अफ्रीका मिलकर अर्थव्यवस्‍था में फूंक सकते है नई जान'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ साझा बयान जारी करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका की धरती पर आकर उन्हें एक साथ दो महान लोगों महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को श्रद्धजांलि देने का अवसर प्राप्त हुआ।पीएम मोदी ने कहा कि उपनिवेशवाद और नस्लभेद से भारत और दक्षिण अफ्रीका साथ मिलकर लड़े हैं। महात्मा गांधी जितना भारत से जुड़े हुए थे, उतना ही वो दक्षिण अफ्रीका से भी जुड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री टू इंडस्ट्री समझौते दोनों ही देश संयुक्त रूप से आगे बढ़ सकते हैं। हमारी संयुक्त साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर हमारी भूमिका को बढ़ा सकती है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से अर्थव्यवस्‍था और समाज दोनों में नई जान फूंकी जा सकती है। मोदी ने एनएसजी देशों में शामिल होने के लिए भारत का समर्थन करने पर दक्षिण अफ्रीका का शुक्रिया अदा किया।

Back to top button