भारतीय सेना ने पाक की गोलाबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब, तबाह की कई चौकियां

शुक्रवार की शाम से मल्टी बैरल गन से एलओसी से सटे इलाकों में रिहायशी इलाकों निशाना बना रही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में उसकी चौकी को उड़ा दिया। पाकिस्तान की चौकी उड़ाए जाने के बाद उससे उठती लपटों को नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों के लोगों ने भी देखा।भारतीय सेना ने पाक की गोलाबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब, तबाह की कई चौकियां

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की जो चौकी तबाह हुई है वहां से शाम से ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मल्टी बैरल गन से फायरिंग की जा रही थी। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी गोलाबारी में जब उस पोस्ट को उड़ाया तो वहां से उठती आग की लपटों को उन्होंने ने भी देखा। उसके बाद से पाकिस्तानी मल्टी बैरल गन पूरी तरह खामोश हो गई है।

पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में केरन सेक्टर में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम करीब पौने पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले के कस्बा, कीरनी, मंधार, गूंतरियां, इस्लामाबाद और शाहपुर क्षेत्रों में मौजूद भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। 

इसके बाद भारतीय सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाने लगा। गोलाबारी के दौरान देर शाम करीब साढ़े छह बजे इस्लामाबाद गांव में फेंसिंग पर तैनात एसपीओ सैयद शाह पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हो गए। इस बीच भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही तोपों की गोलाबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को उड़ा दिया। पाकिस्तान की उसकी एक चौकी उड़ाने के बाद भी देर रात तक गोलाबारी हो रही थी।

Back to top button