भारतीय सेना का मेजर नौकरानी के साथ बनाता था संबंध, ऐसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली ।। दिल्ली में आर्मी के मेजर के खिलाफ कैंट थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। गंभीर आरोप लगाने वाली महिला मेजर के नौकरानी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता और उसका पति मेजर गौरव के यहां डोमेस्टिक हेल्प की तरह काम करते थे। पति-पत्नी सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। आरोप है कि 12 जुलाई को मेजर ने पीड़िता के पति को किसी काम के बहाने से बाहर भेज दिया था।
इस दौरान उसे अकेला पाकर उसके साथ रेप किया था। पति ने वापस आकर दोनों को एक साथ देख लिया था। इसपर मेजर ने दोनों की पिटाई की थी। इसके बाद दोनों को धमकी दी।
पढ़िए- साउथ फिल्मों की ये 3 अभिनेत्रियां हैं सबसे वजनदार, नंबर 1 वाली तो बहुत सेक्सी…
पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि मेजर से परेशान होकर वह अपनी ससुराल चली गई। इस दौरान उसका पति वहीं था। पिछले महीने उसके पति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पीड़िता को सूचना मिली थी कि उसके पति ने फांसी लगा ली है। लेकिन पीड़िता इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी पति की मौत पर शक जताया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की हत्या की गई है। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को समन जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है।
फोटो- फाइल

Back to top button