भारतीय वायुसेना ने पाक के झूठ को किया बेनकाब , सबके सामने लाये सबूत

भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई पर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दावा किया था कि बालाकोट में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई. पाकिस्तान के दावों को बेनकाब करने के सबूत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि हमारे पास सबूत मौजूद हैं, जो सरकार को दे दिए गए. अब यह सरकार को तय करना है कि वो सबूतों को कब और कैसे रखती है.

भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने वाले सबूत दुनिया के सामने रखे दिए. सेना ने बताया कि भारतीय सीमा में पाकिस्तान का फाइटर प्लेन एफ-16 आया, और उसमें लगने वाले मिसाइल के टुकड़े राजौरी में मिले. सेना ने बाकायदा उस मिसाइल के टुकड़े मीडिया को दिखाए.

पाकिस्तान लगातार इस बात से इनकार कर रहा था कि उसका विमान भारतीय वायुसेना ने मार गिराया है. पाकिस्तान के इसी दावे को खारिज करते हुए अब भारतीय सेना ने सबूत देकर पूरी दुनिया को बताया है कि एफ-16 विमान भारत के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल था.

भारत ने इस बात की पुष्टि की कि वायुसेना ने एक मिग-21 विमान गंवा दिया है और हमारा एक पायलट भी लापता है. वहीं, पाकिस्तान ने पहले दावा किया था कि उसने भारतीय वायुसेना के दो विमान मार गिराए हैं और दो पायलटों को हिरासत में लिया है. हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने अपना बयान से पलटते हुए कहा कि उन्होंने एक पायलट को ही हिरासत में लिया है





