भारतीय दूतावास पर आतंकी हमला, दागे गए राॅकेट

काबुल। अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के गेस्ट हाउस पर राॅकेट दागा गया। इस हमले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में उक्त हमला प्रातः 11.15 बजे हुआ। यह हमला राॅकेट दागकर किया गया था। भारतीय गेस्ट हाउस में खेल कंपाउंड के वाॅलीबाॅल कोर्ट में यह राॅकेट गिरा। यहां से कुछ दूरी पर ही भारतीय दूत का आवास है। हमले के दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है लेकिन दूतावास में प्रातः करीब 11.15 बजे बड़े पैमाने पर स्टाफ मौजूद रहता है।

भारतीय दूतावास पर आतंकी हमला, दागे गए राॅकेट

गनीमत रही कि इस हमले की चपेट में कोई भी नहीं आया। हमले के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि 31 मई को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के समीप भीषण विस्फोट हुआ था। धमाके में लगभग 150 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़े: चीन ने कहा हमने नहीं किया हवाई सीमा का उलंघन, हमारे एरिया में ही उड़ रहे थे हेलिकाॅप्टर

इस हमले से अफगानिस्तान में हडकंप मच गया था। हमले को आईएसआईएस द्वारा अंजाम दिया गया माना जा रहा था। अफगानिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कहा जाता रहा है कि यहां पर बड़े पैमाने पर तालिबान और आईएसआईएस के आतंकियों का नेटवर्क सक्रिय है। भारतीय दूतावास पर हुए हमले को लेकर जांच की जा रही है। दूसरी ओर दूतावास क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Back to top button