भारतीय जवानों ने 18000 फीट की ऊंचाई और -50 डिग्री तापमान में किया नागिन डांस

सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह बीते हफ्ते से छाया हुआ है। दरअसल, 18,000 फीट की ऊंचाई और -50 डिग्री तापमान में हमारे जवान नागिन डांस कर रहे हैं। वहां पर चारों तरफ सिर्फ शांति और सफेद बर्फ है। यह वीडियो इंसानी जोश की सबसे बड़ी मिसाल है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जवानों ने भारी-भरकम सुरक्षा जैकेट पहनी हुई है, जिससे वह ठंड से बचे रहते हैं। एक घेरे के बीच में दो जवान नागिन डांस कर रहे हैं, जिस तरह लोग किसी शादी की बारात में करते हैं। बाकी साथी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख हर कोई भारतीय जवानों के जोश की सराहना कर रहा है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, इतनी ऊंचाई पर ऐसे डांस करना जरूरी है। सियाचिन या गलवान जैसी जगहों पर अगर जवान एक स्थान पर स्थिर खड़े रहें, तो खून जमने का खतरा रहता है।

डांस और उछल-कूद करने से उनके शरीर में गर्मी पैदा होती है, जो किसी हीटर से बेहतर है। इतना ही नहीं, महीनों तक परिवार से दूर और सफेद बर्फ के बीच रहने से दिमाग पर असर होता। ऐसे में हंसी-मजाक उस ऑक्सीजन की तरह है जो उन्हें डिप्रेशन से बचाती है और जोश को बढ़ाती है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट बाॅक्स में लोग जय हिन्द लिख रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हम रजाई में बैठकर ठंड की शिकायत करते हैं और ये शेर वहां मौत को नचा रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- दुश्मन इनकी बंदूकों से नहीं, इनके इस फौलादी हौसले से डरता है।

Back to top button