भाजपा सांसद की चेतावनी- 2019 से पहले राम मंदिर नहीं बना तो करेंगे बगावत

उन्नाव। लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग तेज हो गयी है। इस मामले में संतों द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बार-बार चेतवानी दी जा रही है। इसी बीच उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज भी इस मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने 2019 से पहले मंदिर निर्माण की मांग रखी है। साथ ही चेतवानी भी दी है कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो वह अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत करेंगे।
राम मंदिर निर्माण की मांग पर संतों को मिला साक्षी महाराज का साथ
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर साक्षी महाराज ने शनिवार को कहा कि 2019 से पहले अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं होता है तो वह भाजपा से बगावत करेंगे क्योंकि राम मंदिर के मुद्दे पर वह संतों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं भगवान राम की कृपा से ही हैं। आज भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे राम जी कृपा और संतों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
इस दौरान भाजपा सांसद ने दिल्ली में हुई संतों की बैठक को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि संतों ने भाजपा के खिलाफ नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट आदेश करे या सरकार अध्यादेश लाये, 6 दिसम्बर के बाद संत समाज राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत अयोध्या में करेंगे।
पढ़ें:- अयोध्या केस: संतों की बैठक ख़त्म, सरकार के सामने रखी ये मांगें
संतों की सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश 
बता दें कि अयोध्या में  मंदिर के निर्माण को लेकर दिल्ली में संतों की बैठक में फैसला लिया गया है कि केंद्र में काबिज मोदी सरकार पर अयोध्या में राम मंदिर के लिए कानून बनाने का दबाव डाला जाए। संतों ने केंद्र सरकार से मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने और अगले संसद के सत्र में क़ानून बनाने की माग की है।
The post भाजपा सांसद की चेतावनी- 2019 से पहले राम मंदिर नहीं बना तो करेंगे बगावत appeared first on .

Back to top button