भाजपा में बवंडर : सुब्रमण्यम स्वामी बोले – अमित मालवीय को हटाए पार्टी नेतृत्व

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी की आईटी सेल पर निशाना साधा है। स्वामी ने पार्टी नेतृत्व से आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कल तक अमित मालवीय को नहीं हटाया गया तो मुझे अपना बचाव खुद करना होगा।
सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘कल तक भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को नहीं हटाया गया तो इसका मतलब ये होगा कि पार्टी नेतृत्व मेरा बचाव नहीं करना चाहती है। (भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष मालवीय को हटाने की मांग, समझौते के लिए पांच गांव के प्रस्ताव जैसी है।) ऐसे में मुझे अपना बचाव खुद करना होगा।’ स्वामी ने कहा कि पार्टी के अंदर ऐसा कोई मंच नहीं है जहां वह कैडर की राय ले सकें।
उल्लेखनीय है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने गत सोमवार को कहा था कि भाजपा आईटी सेल बदमाश हो गई है। उन्होंने आईटी सेल के कुछ सदस्यों पर फर्जी आईडी बनाकर उन पर निजी हमले करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके आक्रोशित समर्थक जवाबी हमला करते हैं तो उसके लिए वह जिम्मेदार नहीं होंगे।
The post भाजपा में बवंडर : सुब्रमण्यम स्वामी बोले – अमित मालवीय को हटाए पार्टी नेतृत्व appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





