टिकट के लिये सीनियर नेताओं को परोसता था बेटी का जिस्म

इसे राजनीति कहें या फिर राज ‘नीति’ मगर दिल्‍ली से सटे उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जो कुछ हुआ वो निश्चित तौर पर शर्मसार करने वाला था। गाजियाबाद के साहिबाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मवीर की उन्‍हीं के दामाद ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने हत्‍यारे दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। दामाद ने हत्‍या के पीछे का जो कारण बताया है उसे जानने के बाद आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे।

भाजपा नेता टिकट के लिये सीनियर नेताओं को परोसता था बेटी का जिस्मगिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि धर्मवीर भारती अपनी बेटी को दूसरे नेताओं के साथ सोने के लिये मजबूर करते थे। आपको बता दें कि गाजियाबाद के साहिबाबाद के रहने वाले धर्मवीर चौधरी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष भी थे। पुलिस के आला अधिकारी से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दामाद का नाम सुनील है और वो धर्मवीर चौधरी को गोली मारने के बाद साहिबाबाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

साहिबाबाद कोतवाली के एसएचओ ने फोन पर बताया कि सुनील की शादी 18 साल पहले धर्मवीर चौधरी के बेटी से हुई थी। सुनील ने पूछताछ में बताया कि पिछले 8 माह से मेरी बीवी मेरे साथ ना रहकर अपने पिता के घर में रहने लगी थी।सुनील ने बताया कि धर्मवीर चौधरी ने मेरी पत्‍नी को जबरदस्‍ती अपने घर में रखा हुआ था। सुनील ने बताया कि चौधरी पार्टी की ओर से टिकट पाने के लालच में नेताओं को अपनी बेटी और मेरी पत्नी को उनके घरों में गंदे काम के लिए भेजा करता था।
 
Back to top button