भाजपा को ये बड़ा झटका, पूर्वमंत्री डॉ एमएल रंगा ने भाजपा से दिया इस्तीफा

 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले रेवाड़ी में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पूर्वमंत्री डॉ एमएल रंगा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि अब वे किसी कारणवश पार्टी के लिए काम नहीं कर सकते।

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद डॉ रंगा की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वे मौजूदा समय में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हैं केंद्र के प्रतिनिधि हैं। डॉ. रंगा हरियाणा के तीन विश्वविद्यालयों में कुलपति रह चुके हैं। डॉ रंगा रेवाड़ी जिले की बावल आरक्षित सीट से पूर्व विधायक भी रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री व विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति रहे डॉ. एमएल रंगा को राष्ट्रपति ने जुलाई 2017 में तीन वर्ष के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में केंद्र का प्रतिनिधि मनोनीत किया था। राष्ट्रपति की ओर से जारी पत्र के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी डॉ एमएल रंगा को पत्र के माध्यम से भेजी थी।

Back to top button