भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे गुजरात के आदिवासी के घर में भोजन

अहमदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विस्तार के लिए प्रयास किया जा रहा है इसके लिए वे देशभर में दौरा कर रहे हैं। आज वे गुजरात में होगे। यहां गुजरात राज्य के देवलियां ग्राम में वे पहुंचेंगे। इस दौरान वे यहां के आदिवासी परिवार के घर भोजन करेंगे। अमित शाह के पहुंचने से पहले ही आदिवासी पोपटभाई राथवा के घर पर नया शौचालय बनवाया गया है, साथ ही उन्हें एलपीजी सिलेंडर और स्टोव उपलब्ध करवाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे गुजरात के आदिवासी के घर में भोजन

पोपटभाई राथवा आदिवासी होने के ही साथ भाजपा के स्थानीय नेता हैं। उनके घर आज अमित शाह भोजन करेंगे। उन्हें अपने लिए सिलेंडर मिलने और शौचालय बनवाए जाने से प्रसन्नता हो रही है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत द्वारा एक दिन पूर्व टाॅयलेट बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया था।

ये भी पढ़े: पालतू पशुओं की बिक्री पर रोक लगाने से भाजपा में असंतोष, नेताओं ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

घरवालों के अनुसार, उनके घर के पीछे पहले से ही एक टॉयलेट है लेकिन मेहमानों के लिए अलग से सामने नया टॉयलेट बनवाया गया है। अमित शाह की इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल गुजरात में इस वर्ष में ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

Back to top button