भाजपा के इस बड़े ऐलान से दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, विरोधियो को लगा ये बड़ा झटका

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में जीत का सूखा समाप्त करने के लिए चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। ‘दिल्ली चले मोदी के साथ- 2020’ के नारे के साथ भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनावी संग्राम लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बूथ सम्मेलन में बूथ कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दे रहे हैं। इस सम्मेलन में दिल्ली भाजपा के 30 हजार से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

भाजपा बूथ सम्मेलन में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं को एक फोल्डर बांटा जा रहा है। इसमें दिल्ली के लिए केंद्र सरकार के फैसलों के साथ साथ, आप सरकार के विरुद्ध 23 आरोपों का पत्र भी दिया जा रहा है। अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के निर्णय सहित दिल्ली की जनता के लिए केंद्र सरकार के फैसलों को लेकर भाजपा चुनाव में उतरेगी। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ प्रमुखों के लिए कुल 22 मंत्र दिए हैं। वर्ष 2015, 2017 और 2019 चुनाव के आधार पर तीन श्रेणियों में बूथ को विभाजित किया गया है।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने उठाया ये बड़ा कदम, शुरू कर दिया…

A कैटगरी बूथ- जिसमें भाजपा तीनों चुनाव जीती। B- कैटगरी बूथ, जिसमें भाजपा ने दो चुनाव में जीत दर्ज की। C कैटगरी बूथ, जिसमें भाजपा ने एक चुनाव जीता। A कैटगरी बूथ में 85 फीसद मतदान कराने का और B और C कैटगरी बूथ पर 51 फीसद मतदान का टारगेट रखा गया है। इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों को भी भाजपा इस चुनाव में इस्तेमाल करने की योजना बना रही है, जिसमे राम मंदिर और धारा 370 प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button