भागदौड़ में सेहतमंद होने के लिए आवश्यक है योग, प्लास्टिक का न करें प्रयोग

भागदौड़ में सेहतमंद होने के लिए योग आवश्यक है। इससे न सिर्फ तनाव से निजात मिलती है बल्कि, दिनचर्या में भी सुधार होता है। इससे लोगों को सीख लेते हुए प्रतिदिन योग करना चाहिए।

यह बातें बुधवार को पीएसी लाइंस में आयोजित योग शिविर में देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआइजी डॉ. राकेश सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि योग का बड़ा महत्व है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने सिगिल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जानकारी दी। कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे लोगों को सबक लेना होगा। एसपी आरके नैय्यर ने कहा कि योग से सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए प्रयास करना चाहिए। एसपी बलरामपुर देवरंजन वर्मा व 30वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट अशोक कुमार, एडीजे रणवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रशिक्षक सुधांशु ने लोगों को योग सिखाया। शिविर में लक्ष्मी नारायन पाठक, लक्ष्मी नरायन साहू, किरन सिंह, नीता सिंह सहित 50 अन्य योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिविर में एएसपी महेंद्र कुमार, राजीव, गिरीश, अनिल, आशीष, गौरव गुप्ता, विजय सिंह, अशोक सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button