भाई को देखने अस्पताल पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति, जल्द स्वस्थ होने का जताया भरोसा

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्यस्त समय के बीच अपने अस्वस्थ छोटे भाई राबर्ट ट्रम्प को देखने न्यूयॉर्क पहुँचे। वह मुँह पर मास्क लगाए हुए थे।
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से न्यूयॉर्क स्थित प्रेसबेटेरियन अस्पताल जाते समय टिप्पणी की थी कि उन्हें भरोसा है कि उनके छोटे भाई ठीक होंगे। उनके अपने भाई के साथ मधुर संबंध हैं। वह एक बहुत बढ़िया इंसान हैं।
वाइट हाउस ने अस्पताल में इस दौरे के बारे में कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की है। बताया जाता है कि राबर्ट ट्रम्प गंभीर रूप से बीमार हैं।





