भगवान से मिलकर वापस आई ये महिला, मरने के बाद हुई खड़ी

हाल ही में अमेरिका से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसको जानने के बाद में हर कोई हैरान हो गया। खबरों की मानें तो यहां पर एक महिला की अचानक ही मौत हो गई, मगर मौत के करीब 25 मिनट के बाद में वो महिला फिर से उठ खड़ी हुई। वहीं इसके बाद उसने इस बात का दावा भी किया कि उसने भगवान को देखा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना फरवरी 2018 की है लेकिन वायरल अभी हुई है। एक समाचार वेबसाइट के मुताबिक, एरिजोना की रहने वाली टीना हाइन्स को कार्डियक अरेस्ट आ गया था। कार्डियक अरेस्ट के बाद वह अचानक गिर गई, तो ब्रायन ने उन्हें सीपीआर दिया और पैरामैडिक्स के पास पहुंचने से पहले ब्रायन ने रास्ते में उन्हें दो बार होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही।

वहीं इसके ठीक 25 मिनट बाद टीना को होश आ गया। दरअसल हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्‍टरों ने उनके मुंह में एक ट्यूब डाली, जिसकी वजह से वह मुश्किल से कुछ बोलने की कोशिश करने लगीं। हालांकि बाद में उन्‍होंने एक पेन और पेपर की मांग की।

बताया जा रहा है कि पेपर पर उन्‍होंने इट्स रियल लिखा। महिला ने यह भी दावा किया कि मरणासन्‍न स्थिति में उसने जीसस को देखा। महिला के मुताबिक, जीसस पीले रंग के दिख रहे थे और उनके पीछे चमकती हुई एक पीली आभा भी नजर आ रही थी।

Back to top button