भगवान शिव की खोज में शख्स ने खोद डाला नेशनल हाईवे….देखें वीडियो!

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में घटी दो घटनाओं ने भारत की दो अलग-अलग तस्वीरें पेश की हैं। एक ने विज्ञान को श्रेष्ठ बनाया है तो एक ने 21वीं सदी में भी अंधविश्वास को दर्शाया है। पहली घटना में जहां इसरो ने सबसे वजनी रॉकेट जीएसएलवी-एमके 3 डी1 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। तो वहीं दूसरी घटना में हैदराबाद के नेशनल हाइवे को एक व्यक्ति ने भगवान शिव की खोज में खोद डाला। इस शख्स ने नेशनल हाइवे पर जेसीबी मशीन से करीब 10 फीट गड्ढा खोद दिया, जिसकी वजह से हैदराबाद से 80 किलोमीटर दूर जानगांव में 163 किमी लंबा जाम लग गया।
सपने में देखा था हाईवे के अंदर है शिवलिंग :
नेशनल हाईवे के पास के गांव में रहने वाले मनोज नाम के इस शख्स का कहना है कि उसे सपने में भगवान शिव आए थे। शिव जी ने उससे कहा था कि उस जगह पर खुदाई करने पर एक शिवलिंग निकलेगा। तुम उसे निकाल कर मेरा मंदिर स्थापित करो। यह सपना उसे कई महिने पहले आया था और इसी के बाद से वह उस जगह को खोदना चाहता था।
धीरे-धीरे गांव वालों को भी इसकी जानकारी हुई और उन्होंने मनोज का विरोध किया, मनोज पर तो अंधविश्वास का भुत सवार था। वह हर सोमवार को हाईवे के किनारे शिव जी की पूजा-अर्चना करने लगा। हालांकि, बाद में उसके गांव के लोग भी उसकी इस बात को मान गये। स्थानीय नेताओं और सरपंच के सहयोग से उसे एक जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई गयी, जिससे उसने हाईवे को खोदा डाला। लेकिन शिवलिंग नहीं मिला।
मनोज के खिलाफ थाने में मामला दर्ज :

हैदराबाद से वारंगल को जोड़ने वाले इस हाईवे पर खुदाई के कारण लंबा जाम लग रहा है, जिसको लेकर प्रशासन काफी नाराज है। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि, “पहले तो मनोज ने 10 फीट कहा, फिर बढ़ाकर उसे 15 फीट कर दिया। अब वह 2 फीट और खोदने के लिए कह रहा है। इससे तो सड़क के बीच में एक कुआं बन जाएगा।”
देखें वीडियो-





