भक्ति के रंग में सराबोर कोतवाली स्टाफ ने धूम धाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी

कालपी (जालौन): कोतवाली कालपी में मंगलवार को कृष्ण जन्म पर परिसर में स्थित मंदिर में भव्य सजावट के साथ कृष्ण जन्मोत्सव पूरी धूम धाम से मनाया गया। कोतवाली कालपी में शाम से ही चहल कदमी बढ़ गई समस्त स्टाफ भक्ती के रंग में सराबोर होकर भगवान के पृथ्वी पर आने के लिए स्वागत के लिए तैयार हो  गया संगीत मयी सुन्दर काण्ड के पाठ के साथ ही आयोजन प्रारंभ हो गया। कहते हैं कि

जिस समय भगवान श्री कृष्ण ने कंस की कारागार में अवतार लिया  जेल के फाटक खुल गए देवकी और वासुदेव के हाथों की हथकड़ी पैरों की बेड़ी टूट गई जेल के सारे पहरेदार गहरी निद्रा में चले गए ।ये चमत्कार जेल में हुआ इस लिए भारत की सभी जेल और थानों में कृष्ण जन्माष्टमी को पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

कोतवाली प्रभारी शिव गोपाल सिंह क्राइम इन्स्पेक्टर मनोज मिश्रा की देख रेख मैं  महिला पुलिस द्वारा मंदिर की सजावट में विशेष योगदान रहा जिसमें सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाई रंग बिरंगे गुब्बारों लट आदि लगाई। वहीं मंदिर भी बिजली की रोशनी से जगमगा रहा था।

विधायक नरेंद्र सिंह जादौन एवं उपजिलाधिकारी कौशल कुमार तथा पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में मन्दिर के पुजारी पंडित राजेंद्र द्विवेदी ने विधि विधान से पूजन कराया यजमान की भूमिका का निर्वहन भक्त का वेश धारण कर ज्ञान भारती चौकी प्रभारी रवि शंकर मिश्रा ने किया। इसके के बाद प्रख्यात रामचरित मानस गायक  पं,सर्वेश शर्मा  मानस मंडल के द्वारा संगीतमयी सुंदर कांड का पाठ किया गया।

देर रात्रि 12 बजे प्रगट कृपाला दीन दयाल की प्रार्थना के साथ ही भगवान के जन्म की खुशी में झूमते हुए  हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे लगे भगवान की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया।

Back to top button