बड़ी घटना: सोमालिया की राजधानी में हुआ आत्मघाती बम धमाका, 11 लोगों की गई जान, 35 घायल

सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में एक आत्मघाती हमले में करीब 4 लोगों के मरने की खबर है। जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमले के पीछे अलकायदा से जुड़े विद्रोही संगठन अल-शबाब का हाथ है।

अल शबाब के लड़ाके यहां की सरकार के खिलाफ अक्सर गोलीबारी करते रहते हैं। फिलहाल वह अल-मुकरमा के होटल में रह रहे कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को मारने की फिराक में थे। यह लड़ाके सोमाली सरकार के कमांडरों और अधिकारियों को मारने के लिए उसी होटल में ठहरे थे जहां अधिकारी रुके थे।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक अल-मुकरमा मार्ग पर कार में एक बम विस्फोट हुआ। इसके बाद आसपास के कई वाहन उड़ गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है इसके बाद भी कई धमाके हुए। जहां धमाका हुआ है यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है।





