#बड़ी खुशखबरी: अब हर माता पिता का ये सपना होगा पूरा, RTE के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू

निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार (01 मार्च) से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है. यह पहले शुरू होनी थी, लेकिन डेटा अपलोड न होने के कारण इसमें देरी हो गई. बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमरकांत ने कहा कि अभिभावक http://rte25.upsdc.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर आज से आवेदन कर सकते हैं. #बड़ी खुशखबरी: अब हर माता पिता का ये सपना होगा पूरा, RTE के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू

उन्होंने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी, जबकि 30 अप्रैल तक बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि इसमें करीब 350 स्कूलों का चयन किया गया है. इस बार बच्चे को प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को ऑनलाइन प्रक्रिया ही अपनानी होगी. इस बार ऑनलाइन ही जाकर अपने क्षेत्र के स्कूल का चयन करना होगा.

पिछली बार स्कूल चयन को लेकर काफी विवाद हुआ था. बच्चों के स्कूलों को बहुत दूरी पर निर्धारित किया गया था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. इसी कारण इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है. आरटीई के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार के बच्चों को शहर के निजी स्कूलों में दाखिले दिए जाते हैं. इन छात्रों की फीस सरकार की ओर से स्कूलों को दी जाती है.  

आपको बता दें कि पूर्व माध्यमिक कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु एक अप्रैल 2019 को तीन वर्ष से अधिक एवं छह वर्ष से कम तथा कक्षा एक में प्रवेश केलिए एक अप्रैल को छह वर्ष या उससे अधिक एवं सात वर्ष से कम होना चाहिए. 

Back to top button