बड़ी खबर: विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, भाई भी घायल

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में रविवार को विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रणजीत बच्चन मार्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क के निकट कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

गोली उनके सिर पर लगी जिससे उन्होंने मौके पर ही  दम तोड़ दिया। घटना के वक्त उनके साथ उनके भाई आदित्य भी थे जिनके हाथ पर गोली लगी और वे घायल हो गए, पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा।रणजीत बच्चन का शनिवार को जन्मदिन था और शनिवार रात घर उनके घर बर्थडे की पार्टी भी हुई थी।

यह भी पढ़ें: अगले 24 से 48 घंटों में आंधी-बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की ये रिपोर्ट

विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन आशियाना की ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे। रंजीत बच्चन मूल रूप से गोरखपुर के गुलहारिया के रहने वाले थे, वे समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया करते थे। उन्होंने विश्व हिंदू महासभा नामक संगठन बनाया था। बाइक सवार बदमाशों ने हजरतगंज के होटल क्लार्क अवध के सामने ग्लोब पार्क पास उनके सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके साथ भाई आदित्य भी थे जिसको भी बदमाशों ने गोली मारी जो उनके हाथ पर लगी। आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। 

पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि गत वर्ष सितंबर माह में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की उनके घर में गला रेतने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पत्नी ने कराई थी एफआइआर 

रणजीत बच्चन पूर्व में थे सपा के कार्यकर्ता। उन्हें सपा सरकार में ओसीआर में आवास मिला था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व पत्नी ने उनके खिलाफ गोरखपुर में FIR दर्ज कराई थी। आज सुबह रणजीत और उनकी पत्नी अलग अलग मॉर्निग वॉक के लिए निकले थे।

छह टीमें हुई गठित 

डीसीपी मध्य दिनेश सिंह ने बताया कि रणजीत सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे अज्ञात लोगों ने इन पर हमला किया, मामले की जांच की जा रही है। इनके संगठन के बारे में अभी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि  विश्व हिंदू महासभा नामक संगठन बनाया था। मामले की जांच के लिए छह टीमेंं गठित की गई हैै। 

सामाजिक अनुभव :

1     1996 से अब तक लगभग 18 वर्ष सामाजिक एव राजनीतिक योगदान ।

2. दल नायक (भारत भूटान) साइकल यात्रा दल ।

3. लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज

4. संस्थापक भारतीय सोशल वेलफ़ेयर फाउंडेशन गोरखपुर उ॰ प्र॰

5. संचालक, कौशल्या आश्रम वृद्धा एवं अनाथ आश्रम गोरखपुर

6. जागरूकता अभियान , जापानी इन्सेफ़्लाइतिरा मतदाता जागरूक

7. महापुरुषों की प्रतिमा का सफाई अभियान, पल्स पोलियो अभियान के साथ साथ समाज के अति पिछड़े, गरीब शोषित के हक के लिए संघर्ष करना

8. राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय कायस्थ महासभा

9. मेम्बर पत्रकार एसोसिएशन  गोरखपुर

10. भारतेन्दु नाट्य एकेडमी ग्रेडेड आर्टिस्ट सन 2010 से अब तक

11. आल इंडियादूरदर्शन ड्रामा आर्टिस्ट सन 2000 

Back to top button