बड़ीखबर: अब 1 दिसंबर तक चलेंगे 1000 और 500 के नोट

केन्द्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर पुराने नोटों को 1 दिसंबर तक चलन में मान्य कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 500 और 1000 रूपये के नोटों को आवश्यक सेवाओं में उपयोग किया जा सकता है।

अमेरिका चुनाव में हुई बड़ी हेराफेरी, हिलेरी बनेंगी राष्ट्रपति!500-rs-1000-notes-ban

गौरतलब है कि इसके पहले सरकार ने 24 नवंबर की रात 12 बजे तक आवश्यक सेवाओं में इन नोटों का उपयोग करने की स्वीकृति दी थी, लेकिन एक बार फिर सरकार ने इसकी अवधि एक सप्ताह तक बढ़ा दी है।

पुराने नोटों को पेट्रोल पम्पों के अलावा सरकार अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों के साथ ही पूर्व स्वीकृति अनुसार अन्य सभी आवश्यक सेवाओं में मान्य रहेंगे। इधर सरकार ने देश के सभी नेशनल हाईवे को भी 2 दिसंबर तक फ्री कर दिया है। 2 दिसंबर की आधी रात तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा।

Back to top button