बड़ा खुलासा: सपा के MLC ने खनन की अवैध कमाई फिल्मों में लगाई, जांच के बाद उड़े CBI के होश

हमीरपुर के खनन घोटाले में फंसे सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा और उनके भाई दिनेश मिश्रा ने अरबों की अवैध कमाई की है। इस कमाई को दोनों भाइयों ने फिल्म फाइनेंस, प्रापर्टी, सोना के साथ ही स्टोन क्रसर में लगाया है। दोनों भाइयों का अंदेशा था कि कभी भी जांच एजेंसियां खनन मामले में जांच कर सकती है, इसलिए अधिकांश धंधे दूसरों के नाम पर कर रहे थे।
सीबीआई की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।इसके कुछ सबूत भी सीबीआई के हाथ लगे हैं। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि हाथ लगे सबूतों के आधार पर सोमवार को एमएलसी को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया गया था, लेकिन वे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। एमएलसी रमेश मिश्रा और उसके भाई दिनेश किदवई नगर के ब्लॉक में रहते हैं। दोनों भाइयों का नाम हमीरपुर में मौरंग के अवैध खनन में सामने आया था।पिछले दिनों सीबीआई ने दोनों भाइयों के घरों को खंगाला था। टीम ने दोनों के घरों और एमएलसी के हमीरपुर स्थित दफ्तर व घर की भी छानबीन की थी।
सीबीआई ने हमीरपुर की तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला, एमएलसी व उनके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ वहां रिपोर्ट कराई थी। सीबीआई अफसरों ने सभी आरोपियों और उनके परिजनों को पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय, लखनऊ में तलब किया था।उनके वकील ने अफसरों को बताया था कि रमेश मिश्रा विधान पषिद की बैठक में गए हैं। इसलिए निदेशालय नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि रमेश मिश्रा के मुनीम समेत कई लोग लखनऊ पहुंचे थे। इनसे पूछताछ भी हुई। रमेश मिश्रा और उनसे जुड़े काकादेव इलाके में रहने वाले एक परिवार ने शहर के दक्षिणी इलाके में करोड़ों की जमीन खरीद रखी है।





