बड़ा खुलासाः चोरी की 53 बैट्रियों सहित 6 गिरफ्तार

फतेहपुर। धाता थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह अभियुक्तों की गिरफ्तार करते हुये चोरी की 53 बैटरियां तथा 03 तमंचा बरामद कर सभी आरोपियों को जेल भेजा। एसओ ने बताया कि पकड़ी गई बैट्रियों की बाजारी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।

धाता थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अपने हमराही पुलिस बल की मदद से एक इस्कारपिओ व बोलेरो के साथ मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस पकड़ में आये लोगों के पास से कानेमई मोबाइल टावर से चोरी हुई 20 बैट्रियों सहित कुल 53 बैटरियां बरामद की गई। अभियुक्तों के पास से एक अदद 32 बोर का तमंचा व 2 अदद 12 बोर के तमंचे के अलावा जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
उन्होंने ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपने नाम अजीत सिंह ( अंशु) पुत्र रमाशंकर सिंह, आकाश सिंह उर्फ प्रिंसू पुत्र गोवर्धन सिंह, रत्नेश सिंह उर्फ बबुआ पुत्र रमेश निवासीगण ग्राम सरसौली थाना धाता एवं लोकेंद्र पुत्र गुलाब, निवासी कारीकान सूरज सिंह ( अभय) पुत्र मानसिंह गोढ़वापर तथा धर्मेंद्र सोनकर उर्फ धम्मू पुत्र सूरज बली नरिहाई धाता बताया हैं।
एसओ ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम में उनके साथ उप निरीक्षक शशिकांत सरोज, उपनिरीक्षक तेज बहादुर यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, रामसूरत मौर्या, आशीष कुमार पाल, दिलीप सरोज, विनोद कुमार यादव एवं श्यामसुंदर शामिल रहे। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों से इनकी तलाश की जा रही थी, आज मुखबिर की सूचना पर औढली पुलिया के पास से सभी को मय वाहन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
The post बड़ा खुलासाः चोरी की 53 बैट्रियों सहित 6 गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button