ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रिलिम्स एग्जाम के लिए यूपीपीएससी ने जारी किये कोरोना के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की खण्ड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 की परीक्षा 16 अगस्‍त को आयोजित की जाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए इसको लेकर आयोग की तरफ से कुछ गाइडलांइस जारी की गई हैं।

आयोग ने परिक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि परिक्षार्थियों को अपने साथ मास्‍क व सेनेटाइजर लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही समय को लेकर भी निर्देश दिया गया है कि परिक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पहले (यानि 11 बजे) से प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद (यानि 12.15 बजे) प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी।

वहीं इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि अथ्‍यर्थी अपने पीने के पानी की बोतल भी साथ लेकर आएं। आपको बता दें कि आयोग ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रिलिम्स एग्जाम 2020 का आयोजन आगामी 16 अगस्त 2020 (रविवार) को एक ही पाली (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक) में किया जाना है।

Back to top button