ब्लू व्हेल गेम मामला में 4 दिन बाद भी पुलिस अनलॉक नहीं कर सकी नाबालिग का मोबाइल…

नई दिल्ली. अशोक विहार थाना क्षेत्र में व्यापारी के बेटे के छत से कूदने के मामले में पुलिस चार दिन बीत गए है, लेकिन पुलिस अबतक नाबालिग छात्र के मोबाइल का लॉक नहीं खुलवा सकी है। इसके चलते पुलिस मामले में किसी भी ठोस पहलू तक नहीं पहुंच पाई है और अभी भी मामले में केवल जांच करने की बात कह रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सोमवार को कुश का मोबाइल लैब भेजा जाएगा, और मोबाइल लॉक खुलवाने के बाद उससे डिलीट हुआ डाटा निकाला जाएगा। वहीं, कुश के पड़ोसी और दोस्त उसकी इस हालत के लिए आॅनलाइन गेम को ही जिम्मेदार मान रहे है। जबकि पुलिस मामले में साइबर अपराध के विशषज्ञों की मदद लेने की बात भी कह रही है।

कॉल डिटेल से नहीं लगा कुछ हाथ …
मामले की जांच में जुटे अधिकारियों की मानें तो कुश के छत से कूदने के बाद उसका मोबाइल जब्त किया गया है, लेकिन अभी तक उसका लॉक नहीं खोला जा सका है। जबकि कुश के कॉल डिटेल की जांच में कोई संदिग्ध नंबर नहीं आया है। ऐसे में उसके मोबाइल लॉक जल्द ही खोला जाना जरूरी है। अब पुलिस की पूरी जांच उसी पर आ टिकी है। वहीं, जबकि पुलिस अधिकारियों की माने तो इस मामले की जांच हर दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर करने की बात कह रही है।
खुदकुशी करने वाला लड़का नहीं है कुश
कुश के दोस्त और घर से चंद कदमों की दूरी पर रहने वाले संजम के अनुसार कुश एक खुशमिजाज लड़का था ऐसे में किसी छोटी बात के चलते वह खुदकुशी करने वाला नहीं था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह परेशान था। जिसके चलते उसके सोशल मीडिया गेम खेलने की आशंका ज्यादा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से वह खेलने के लिए भी नहीं आता था।
कुश की हालत है गंभीर डॉक्टरों की मानें ता कुश के शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइसड हो गया है और उसकी एक सर्जरी की जा चुकी है। कई गंभीर चोटें होने के चलते अभी सुधार होने में लंबा समय लगेगा, लेकिन सिर में गंभीर चोट नहीं होने के चलते उसके सही होने की उम्मीद ज्यादा है।





