ब्रोकली आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हड्डियों को भी मजबूत करती है

ब्रोकली फूलगोभी की तरह दिखने वाली अति पौष्टिक सब्जी है। इस सब्जी में कई विटामिनऔर एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। ब्रोकली खून साफ करने के साथ-साथ शरीर में मौजूद सभी विषैले पदार्थ को भी बाहर निकालने में मदद करती है। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए ब्रोकली से जुड़े कई जबरदस्त फायदों के बारे में

ब्रोकली आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हड्डियों को भी मजबूत करती है

ब्रोकली खाने से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन मोतियाबिंद रोकने के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।

आहार में ब्रोकली शामिल करने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स कैंसर सेल्स को शरीर में पनपने से रोकते हैं।

ब्रोकली खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। डॉक्टर भी ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को ब्रोकली खाने की सलाह देते हैं।

ब्रोकली में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होने के कारण लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना पंसद करते हैं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनकी ये फेवरेट सब्जी होती है।

Back to top button