ब्रिटिश PM ने पाक PM से फोन पर की बात, बोलीं- आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करे पाक

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को फोन पर बात की और उन्हें आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। डॉउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि ब्रिटिश पीएम ने पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से बात की।
उन्होंने भारत के साथ चल रहे तनाव को कम करने पर पाकिस्तानी पीएम की प्रतिबद्धता और भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई के फैसले का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने इस विवाद के कारणों पर चर्चा की और वैश्विक आतंकवाद से लड़ने के तहत सभी आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के लिए पाकिस्तान की भूमिका की अहमियत पर जोर दिया।





