ब्राजील में छोटे कपड़ों पहनने को लेकर दी रेप की धमकी, सांसद बोलीं- मैं नहीं बदलूंगी

ब्राजील की महिला सांसद को संसद में छोटे कपड़े पहनने के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निशाना बनाया है। हद तो यह हो गई जब लोगों ने उन्हें बलात्कार की धमकी तक दे दी।
महिला सांसद एना पाउला लो-कट ड्रेस पहनकर संसद पहुंची थीं। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े किए। कुछ यूजर्स ने महिला सांसद को दुष्कर्म करने की धमकी तक दे दी।
हालांकि ड्रेस को लेकर विवाद पर एना ने कहा, “मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी। मैं अकसर ऐसी ही टाइट और लो-कट ड्रेस पहनती हूं और वही पहनना जारी रखूंगी, जो मैं चाहती हूं। मेरे कपड़ों से काम का कोई लेना-देना नहीं है।”
सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने उन्हें धमकियां दी हैं, उनके खिलाफ एना मुकदमा दर्ज कराएंगी।
कौन हैं एना पाउला
43 साल की एना पाउला इसी साल जनवरी में ब्राजील के संटा कटरीना से सांसद का चुनाव जीती थीं। यह जीत करीब 50 हजार वोटों से थी, जो वहां काफी बड़ी मानी गई थी। इससे पहले एना मेयर भी रह चुकी हैं।





