ब्यूटी प्रोडक्ट पर खर्च करना करें बंद, घर में बनाएं वही प्रोडक्ट

महिलाएं खूबसूरत बनने के लिए कई तरह के ब्युटि प्रोडक्ट्स को काम में लेती है । ऐसा नही है की वह खूबसूरत नहीं होती बल्कि अपनी खूबसूरती को वह और भी ज्यादा निखार के लिए ऐसा करती हैं । पर वह इन सब में कई सारे पैसे खर्च कर देती हैं और यह आते भी बहुत महंगे हैं जिसके कारण उनकी या फिर उनके साथी या पिता की काफी सारी कमाई खर्च हो जाती है । इतना ही नही कई बार यह सब उनको रिएक्शन भी करने का खतरा और पुराने हो जाने पर काम में न ले पाने का भी अफसोस रहता है ।ब्यूटी प्रोडक्ट पर खर्च करना करें बंद, घर में बनाएं वही प्रोडक्ट

आज हम उनकी इस परेशानी का बहुत ही आसान सा हल ले कर आए हैं महिलाओं को इस बात की बहुत ही खुशी होगी जब उनको यह पता चलेगा की वह घर पर ही बहुत आसानी से उन प्रोडक्स को बना सकती है और काम भी ले सकती है साथ ही यह होम मेड होगा तो इससे उनको रिएक्शन और खराबी का दर भी नहीं होगा । आइये जानते हैं कुछ प्रोडक्ट्स को बनाने के बारे में ।

फेस स्क्रब:- प्राकर्तिक फेस स्क्रब बनाने के लिए 1/2 नींबू का रस, 1/2 कप चीनी, 1 चम्मच आलिव ऑयल और 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह मिक्स कर लें । अब इसे स्क्रब की तरह 15 मिनट तक चेहरे पर रब करें। यह आपको काफी अच्छा परिणाम देगा ।

फेस मास्क:- घरेलू फेस मास्क बनाने के लिए आप आधा कप दही में 1 चम्मच शहद, कुछ बूंदे लैंवेंडर ऑयल और 1/3 चम्मच पीसे हुए लैवेंडर फूलों को डाल कर चेहरे पर 10 मिनट के लगा लें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धों लें ।

लिप बाम:- घर पर लिप बाम बनाने के लिए आप कैलेंडुला, विटामिन ई तेल, नारियल और लैवेंडर के तेल में 1 चम्मच बादाम को अच्छी तरह पीस कर डाल दें। अब आप इसे लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें ।

सनस्क्रीन लोशन:- सनस्क्रीन लोशन बनाने के लिए 2 कप पानी को उबलने के रख दें. पानी को उबालने के बाद इसमें 4 चम्मच मक्खन, 4 चम्मच ऑक्साइड पाउडर, 2 चम्मच लैवेंडर ऑयल और 2 चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। अब इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।

Back to top button