इंडियन आर्मी आई एक्शन में बॉर्डर पर तैनात की बोफोर्स तोप; चुटकी में होगा काम तमाम

इंडियन आर्मी आई एक्शन में बॉर्डर पर तैनात की बोफोर्स तोप; चुटकी में होगा काम तमाम…. #uriattack के बाद PAKISTAN से लगती सीमा रेखा पर INDIA ने मुस्‍तैदी बढ़ाने के साथ ही सैन्‍य तैनाती भी बढ़ा दी है। इसके तहत सीमा पर सैनिकों और आर्टिलरी को तैनात किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- आर्मी के कैंप में फेंकी मिसलाइल, 62 जवान शहीद; तीसरे #worldwar की….
इंडियन आर्मी आई एक्शन में बॉर्डर पर तैनात की बोफोर्स तोप; चुटकी में होगा काम तमाम

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना ने कश्‍मीर में भारी और मध्‍यम स्‍तर की आर्टिलरी तैनात की है। रिपोर्ट के अनुसार आर्टिलरी में बोफोर्स तोप भी शामिल है। हालांकि सेना की ओर से कहा जा रहा है कि ऐसा हर साल बर्फ पड़ने से पहले किया जाता है। इस बार अलग तरह की तैनाती है। इसमें बोफोर्स तोप के साथ ही 105 मध्‍यम आर्टिलरी और अन्‍य तरह के सैन्‍य उपकरण शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पाक सेना की गतिविधियों को देखते हुए ऐसा किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने ये तैयारी की है। साथ ही वर्तमान हालातों को देखते हुए किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए भी इस तरह की तैयारियां जरूरी हैं। सेना के सूत्रों का कहना है कि आतंकी घुसपैठ की तैयारी में है।
इससे निपटने के लिए भी इस बार कड़े उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत उत्‍तरी कश्‍मीर में सीमा पर सशस्‍त्र सैनिेकों के साथ ही युद्ध सामग्री भी भेजी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार उरी हमले के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। उन्‍हें निशाना बनाते हुए सैन्‍य अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर में भारत और पाकिस्तान की वास्तविक सीमा पर दो जगहों पर सैन्य अभियान चलाए जा रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में सीमा पर सैन्‍य गतिविधियां बढ़ी है। खबरों के अनुसार पाकिस्‍तान ने भी सेना की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही 20 सितंबर को गि‍लगित-बाल्‍टीस्‍तान, पीओके को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। पाकिस्‍तानी पत्रकार हामिद मीर ने भी बताया था कि इस्‍लामाबाद के ऊपर एफ-16 जेट विमान उड़ते देखे गए। इस्लामाबाद का पेशावर- हाईवे मोटरवे भी बंद कर दिया गया है। साथ ही पाक ने हवाई पर लड़ाकू विमान को भी उतारा है।
 
Back to top button