बॉयफ्रेंड को अपने वश में करने के लिए ऐसे झूठ बोलती हैं लड़कियां

नई दिल्ली: अकसर माना जाता है कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच मजबूत रिश्ते का आधार भरोसा और प्यार होता है और इसी की मियाद पर रिश्ता टिकता है। ऐसे में अगर ये दो चीजें न हों तो रिलेशनशिप में कुछ आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसा माना गया है कि रिलेशनशिप में लड़की पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है, जबकि लड़के इस मामले में लापरवाही बरतते हैं और एक ये ज्यादा लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने में भी गुरेज नहीं करते। लेकिन हालही में एक रिसर्च कहती है कि लड़कियां रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा झूठ बोलती है। द रिचेस्ट मैगजीन के अनुसार, अगर आप ये सोचते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कुछ नहीं छिपाती हैं तो यह सबसे बड़ी गलतफहमी है।
रिसर्च में कहा गया है कि लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आता जब उनका बॉयफ्रेंड अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करे। फिर भले ही गर्लफ्रेंड आपके सामने कह दे कि जाओ एन्जॉय करो, लेकिन वो चाहती है कि बॉयफ्रेंड हमेशा उनके साथ रहे और वो भी बॉयफ्रेंड के साथ उस एन्जॉयमेंट का हिस्सा बने। गर्लफ्रेंड के विरोध में जाकर अगर बॉयफ्रेंड कोई फैसला ले ले तो अक्सर वो कहती है कि ‘जाओ जो तुम्हारा मन है वो करो।’ इससे समझ जाना चाहिए कि वो चाहती है कि उसकी बात मानी जाए।
लड़कियां अक्सर इस बात से इंकार करती हैं कि वो कभी मेकअप नहीं करतीं।लेकिन रिसर्च में पाया गया है कि लड़कियां सबसे ज्यादा ध्यान सजने सवरने पर रखती हैं। लड़की चाहती है कि वो हमेशा खूबसूरत दिखे। ऐसे में वो मेकअप पर पूरा ध्यान देती है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से किसी दूसरी लड़की की तारीफ करते हैं तो वो सामने तो जूरूर बोलेगी कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन वो ये बात मन में दबा कर रखती है और ऐसे समय बोलकर गुस्सा निकालती है जब आप कुछ नहीं कह पाएंगे। आखिरकार आपको ही माफी मांगनी पड़ेगी।