बेसहारा लोगों का इलाज कराएगा, आपदा के समय बनेंगे मददगार

रेडक्रॉस अब सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। बेसहारा लोगों का इलाज कराएगा। उनके खानपान पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही बाढ़, सूखा व अन्य आपदा की स्थितियों में रेडक्रॉस के सदस्य मददगार बनेंगे। वह सक्रिय भूमिका में आएंगे। इसकी निगरानी की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित रेडक्रॉस इकाई की समीक्षा बैठक में डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि रेडक्रॉस को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। रेडक्रॉस की महिला विग बनाई जाएगी। जिसके माध्यम से महिलाओं को लेकर कार्य किए जायेंगे। स्कूलों में किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। जिससे उन्हें बीमारियों से बचाया जा सके। साथ ही अन्य गतिविधियों को बढ़ाया जा सके। हर विद्यालय में रेडक्रॉस की विग गठित करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया। जिसके माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जा सके। ब्लॉक स्तर पर कमेटी को सक्रिय किया जाएगा। चौक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय बनवाया जाएगा। दरअसल, बताया गया कि चौक क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक शौचालय न होने से बाजार आने वालों को काफी परेशानी होती है। साथ ही अन्य बिदुओं पर चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेडक्रॉस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए डीएम के निर्देश के क्रम में कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मलिक आलमगीर, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सय्ययद हाकिम अली, अमित पांडेय, चरनजीत सिंह, केबी सिंह, विवेक सरन, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।
इनसेट
किया सम्मानित
– बैठक में महिला विग की स्थापना के निर्णय पर सोनी सिंह, रेखा श्रीवास्तव, वंदना सिंह सहित अन्य ने डीएम को स्मृति चिह देकर सम्मानित किया। साथ ही महिलाओं ने कहा कि रेडक्रॉस को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।





