बेबाक दिखने के लिए प्रियंका ने बदला अपना लुक, देखें ये है नया हेयर कट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘क्वांटिको-3‘ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान ही प्रियंका अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसी ही तस्वीरों में प्रियंका अपने नए हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं।बेबाक दिखने के लिए प्रियंका ने बदला अपना लुक, देखें ये है नया हेयर कट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बाल छोटे और घुंघराले करवा लिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नए हेयरकट के बाद बार-बार छू कर देख रही हूं कि सब ठीक तो है न?आप भी देखें उनका ये नया अवतार कि वो कैसी लग रही हैं।
प्रियंका ‘क्वांटिको-3’ में बेबाक अंदाज में नजर आएंगी। इस सीजन में अलग दिखने के लिए उन्होंने ये लुक अपनाया है। प्रियंका के ये घुंघराले बाल उन पर काफी अच्छे दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दुनिया के इस सबसे बड़े मुस्लिम देश में नोट पर छपती है गणेश जी की फोटो लोग मानते हैं देवता

इससे पहले प्रियंका ने ‘क्वांटिको-3‘ के दौरान एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके को-स्टार उन्हें धक्का दे देते हैं। वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका वैन से नीचे गिर जाती हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button