बेटियों ने शादी के लिए माँ के साथ किया ऐसा जिसे जानकर आप रह जायेगे हैरान

आज हम आपको कुछ ऐसा बाते बताने जा रहे है को आजकल सोशल मीडिया में एक शादी की बहुत ही तेजी से हो रही है। अक्सर आपने बेटियों की विदाई करते मां-बाप देखे होंगे। यह अलग नजारा है। सब कुछ उलट। हालात ही ऐसे बने कि बेटियों ने अपनी ही मां का कन्यादान करा दिया। आपको लगे भले ही अटपटा लेकिन मेरठ के जागृति विहार इलाके में हुआ ऐसा ही है। जिसने भी सुना चौंक गया।मेरठ के जागृति विहार निवासी एक महिला के पति की मृत्यु करीब 15 वर्ष पहले हो गई थी।
महिला ने मेहनत-मजदूरी कर एक बेटे और दो बेटियों को बड़ा किया।
बेटियों को धूमधाम से ससुराल विदा किया।
बेटा गलत संगत में पड़ गया। मां से हर दिन बुरा बर्ताव करने लगा।
सप्ताह भर पहले आवारा बेटे ने अपनी मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आए दिन मां को अपमानित किए जाने से आहत बेटियों ने मां के कन्यादान का फैसला किया और वर की तलाश शुरू कर दी।सहारनपुर निवासी रिश्तेदारी का ही एक व्यक्ति शादी के लिए तैयार हो गया। इस व्यक्ति की पत्नी की मौत हो चुकी थी। दोनों बेटियों ने मां को भी शादी के लिए मना लिया। कई रिश्तेदार मदद के बजाय विरोध पर उतर आए।बेटियों ने हार नहीं मानी और खुद ही कन्यादान करने का फैसला किया।
बेटियों ने मां की विधिवत शादी कराई और ससुराल के लिए विदा कर दिया।
विधवा की शादी को लेकर क्षेत्र में कई लोग बेटियों की तारीफ के पुल बांध रहे हैं।
पूछे जाने पर बेटियों ने बताया कि भाई के बर्ताव से मां दुखी थीं और हम आहत।
ऐसे में समाज की सोच से अधिक मां की खुशी को देखते हुए शादी कराने का निर्णय किया।





