बेटियों का सम्मान: भारत में पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा बेटियों को लिया गया गोद

भारत में पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा बच्चे गोद लिए गए हैं। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) की रिपोर्ट के अनुसार 2018-19 में 4,027 बच्चे गोद लिए गए। जिनमें 2,398 लड़कियां शामिल हैं। 

बच्चों को गोद लेने वालों में विदेशी लोग भी शामिल हैं। जहां देश के लोगों ने 3,374 बच्चे गोद लिए वहीं, विदेशियों ने 653 बच्चों को अपनाया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 845 बच्चे गोद लिए गए जिनमें 477 लड़कियां हैं। 

 

 

देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि चार हजार से अधिक बच्चों को गोद लिया गया हो। पिछले साल हरियाणा के लोगों ने 72 बच्चों को गोद लिया जिसमें 45 लड़कियों शामिल थीं। दिल्ली में गोद लिए गए 153 बच्चों में 103 लड़कियां हैं। 

Back to top button