ब्रेकिंग न्यूज़ : कांग्रेस को यूपी में लगा बड़ा झटका, बीजेपी में श्‍ााम‌िल हुईं रीता बहुगुणा

नई दिल्ली : अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई। रीता बहुगुणा ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रीता ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जहां पीएम मोदी की जमकर तारीफ की, वहीं खून की दलाली वाले बयान को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जमकर निशाना साधा।बीजेपी में श्‍ााम‌िल हुईं रीता बहुगुणा

बीजेपी में श्‍ााम‌िल हुईं रीता बहुगुणा

आपको बता दें कि रीता के भाई विजय बहुगुणा कांग्रेस से बगावत कर पहले ही बीजेपी में का दामन थाम चुके हैं। जोशी लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। रीता बहुगुणा चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने की दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। पहला, उनको भरोसा नहीं था कि विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस इस स्थिति पर पहुंच जाएगी, जिसके सहारे चुनाव जीता जा सके।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

रीता बहुगुणा जोशी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि मैंने आज ही कांग्रेस पार्टी से रिजाइन कर बीजेपी को ज्वॉइन की है। ये फैसला लेना इतना आसान नहीं था। मेरा 27 साल का पॉलिटिकल करियर रहा है। मैंने विधायक की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। 

उन्होंने कहा कि वे सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के रवैये और खून के दलाल जैसे बयानों से आहत थीं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी किसी की बात नहीं सुनते। प्रदेश क्या देश भी राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर रहा।

रीता बहुगुणा के जाने से फर्क नहीं पड़ेगा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राज बब्बर ने बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन पर इससे कोई फर्क नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि रीता बहुगुणा लगातार पाला बदलने के लिए मशहूर हैं। अब तक वह चौथी या पांचवीं बार पार्टी बदल चुकी हैं और संभव है कि अगले चुनाव में वह भाजपा छोड़ किसी और पार्टी में शामिल हो जाएं। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और उसके प्रमुख अमित शाह देशद्राहियों की एक फौज खड़ी करने के एजेंडा पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीता बहुगुणा एक महिला हैं और वह अब कांग्रेस का हिस्सा भी नहीं है इसलिए उनके बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। 

Back to top button